यह बजट अपार अवसरों का राजमार्ग, जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहता है भारत- PM Modi
'भारत आज जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, इस बजट से उसे नई ऊर्जा, नई गति मिलेगी. भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर ही संतुष्ट नहीं है. जल्द से जल्द भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहता है.'

Union Budget 2026: संसद में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया. वहीं केंद्रीय बजट पेश होने के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि यह बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है. पीएम ने कहा- यह बजट 2047 तक एक विकसित भारत की ओर हमारी यात्रा की नींव है.
विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहता है भारत- पीएम
पीएम ने कहा कि यह केंद्रीय बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाता है. यह सुधारों की यात्रा को मजबूती प्रदान करता है और विकसित भारत के लिए एक स्पष्ट रूपरेखा तैयार करता है. भारत Fastest-Growing Economy बनकर ही संतुष्ट नहीं है. भारत जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहता है.
यह बजट युवा शक्ति के लिए समर्पित- PM
इस वर्ष का बजट मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहलों को नई गति देने के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप प्रस्तुत करता है. बजट में लघु एवं मध्यम उद्यमों को जो समर्थन मिला है, उससे उन्हें स्थानीय स्तर से वैश्विक स्तर तक विकास करने की नई शक्ति मिलेगी. PM ने कहा कि यह बजट युवा शक्ति के लिए समर्पित है ! उन्होंने कहा कि बजट में जो प्रावधान किए गए हैं, उससे अलग-अलग sectors में leaders, innovators और creators तैयार होंगे.
पीएम ने कहा कि महिलाओं द्वारा निर्मित... महिलाओं द्वारा संचालित... Self-Help Groups का आधुनिक ecosystem बने, बजट में इसे प्राथमिकता दी गई है. कोशिश यही है कि हर घर लक्ष्मी जी पधारें. ये budget ambitious भी है और ये बजट देश की aspiration को भी address करता है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, 1.40 करोड़ रुपए का लगाया गया जुर्माना

विश्वभर में मनाया जा रहा आज ईस्टर का त्योहार, वेटिकन सिटी में पोप लियो XIV से लेकर लंदन के बिशप तक, देखें सर्वश्रेष्ठ तस्वीरें






