झारखंड में आज और कल ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी
रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में 7 अप्रैल 2026 को तेज हवा, मेघ गरज के साथ बारिश हुई. देर रात करीब साढ़े 12 बजे के बाद आंधी तूफान और मेघ गरज के साथ जमकर बारिश हुई. जिससे रात में ठंड का एहसास हुआ.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है, राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में कल यानी 7 अप्रैल 2026 को तेज हवा, मेघ गरज के साथ बारिश हुई. देर रात करीब साढ़े 12 बजे के बाद आंधी तूफान और मेघ गरज के साथ जमकर बारिश हुई. जिससे रात में ठंड का एहसास हुआ. वहीं, राजधानी रांची के आज के मौसम की बात करें तो सुबह से हल्की धूप और आसमान में आंशिक बाद बादल छाए हुए है. इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है.
बता दें, झारखंड मौसम विभाग केंद्र, रांची ने आज (8 अप्रैल 2026) और कल (9 अप्रैल 2026) को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है. और इस बीच तेज हवा, मेघ गरज और वज्रपात के साथ बारिश होने की आशंका जताई है. 8 अप्रैल के मौसम को लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जबकि 9 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
वहीं, मौसम विभाग केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने राज्य के बदलते मौसम को लेकर बताया है कि राज्य के मौसम में यह परिवर्तन पूर्वी यूपी और ओडिशा के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन की असर की वजह से है.
इन जिलों में विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने आज राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिनमें रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ मेघगर्जन और वज्रपात हो सकती है, इस दौरान इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ 50-60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.
9 अप्रैल को इन जिलों में ही बारिश
मौसम विभाग ने 9 अप्रैल को भी राज्य के कई जिलों में तेज हवा, मेघ गरज और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई है. उन जिलों में रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गोड्डा, दुमका, साहिबगंज, देवघर, पाकुड़, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं. विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि बारिश के दौरान 40-50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
विभाग की ओर से सतर्क रहने की सलाह
मौसम के मद्देनजर विभाग की तरफ से लोगों को सावधान और सतर्क रहने की अपील की गई है, विभाग ने लोगों को सलाह देते हुए कहा है कि ओलावृष्टि और बारिश के दौरान पेड़-पौधे, बागवानी और खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका बनी रहती है. इसके साथ ही खुले स्थानों पर लोग और मवेशी भी ओलो या वज्रपात की चपेट में आकर घायल हो सकते हैं ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. लोग अपनी बचाव के लिए लंबी सफर करने से बचें, पेड़ों के नीचे जाने से बचें, बिजली के खंभों के समीप न रहें, खेतों पर भी न जाएं. और अपनी सुरक्षा के उपाय से घरों के अंदर ही रहें. और सुरक्षित जगहों का ही आश्रय लें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






