रांची में आज ठप रहेगी बिजली, कई इलाकों में शाम साढ़े 4 बजे तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत रख-रखाव कि किए जा रहे कार्यों की वजह से राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में सुबह साढ़े 9 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

Ranchi Breaking News: राजधानी रांची के कई इलाकों में आज, गुरुवार (2 अप्रैल 2026) को बिजली आपूर्ति ठप रहेगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत रख-रखाव कि किए जा रहे कार्यों की वजह से यह व्यवधान होगा. इसकी सूचना पहले ही जारी करते हुए बिजली विभाग ने लोगों सहयोग की अपील की है.
बता दें, यह बिजली आपूर्ति अवर प्रमंडल कोकर के अंतर्गत कृष्णापुरी, छठ तालाब पावर हाउस के आसपास इलाकों सहित चुटिया, केतारी बगान रोड नंबर-13, साई कालोनी, सिस्टर बंगला, विराट नगर, नीचे कोचा, लोवाडीह, नामकुम और इसके आसपास के इलाकों में सुबह साढ़े 10 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली बाधित
जबकि, अवर प्रमंडल टुपुदाना के अंतर्गत प्रेम नगर रोड नंबर-4 में नंगे तारों में बदलाव करके केबल लगाने के काम किया ज रहा है इस कारण यहां सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर साढ़े 3 बजे तक बिजली बाधित रहेगी. इसके साथ ही सहदेव नगर, सहदेव नगर और पिस्का मोड़ इलाके में एलटी लाइन कन्वर्जन का काम हो रहा है इस वजह इन क्षेत्रों में सुबह साढ़े 10 बजे से शाम करीब 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी.
इसके अलावा लालपुर अवर प्रमंडल इलाके में भी पीस रोड और श्रीपरा गर्ल्स हास्टल के आसपास के क्षेत्रों में सुबह साढ़े 10 बजे से शाम करीब साढ़े 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की खबर है. बिजली विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि विद्युत आपूर्ति को बेहतर और सुरक्षित बनाना इन कार्यों का उद्देश्य है. विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए पूर्व अपनी सारी आवश्यक तैयारी कर लें.
ये भी पढ़ें- बोकारो में अमन साहू गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी प्रिंस घायल
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में शासी समिति की बैठक,लिए गए अहम निर्णय

Giridih: टीबड़ेबाल टेक्सटाइल में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू






