बोकारो में अमन साहू गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी प्रिंस घायल
बोकारो में बीती रात अमन साहू गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में पुलिस ने अमन साहू गैंग के प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया का एनकाउंटर किया जिसमें प्रिंस को गोली लगी है.

Bokaro (Jharkhand): बोकारो जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, बीती रात अमन साहू गैंग और बोकारो पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में पुलिस ने अमन साहू गैंग के प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया का एनकाउंटर किया जिसमें प्रिंस को गोली लगी है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस बालीडीह ओपी क्षेत्र में छापेमारी करतने पहुंची थी इसी दौरान अचानक अमन साहू गिरोह के कुख्यात अपराधी प्रिंस गुप्ता उर्फ प्रिंस भाटिया ने पुलिस पर फायरिंग की और मौके से भागने की कोशिश की. इसपर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. जिससे उसे गोली लगी और वह घायल हो गया. 
पुलिस ने घायल अपराधी को इलाज के लिए तुरंत बोकारो के जनरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. इस दौरान मौके पर बोकारो एसपी हरविंदर सिंह, सिटी डीएसपी आलोक रंजन, हेडक्वार्टर डीएसपी समेत कई थानों के प्रभारी मौजूद रहे. वहीं, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है.
बताया जा रहा है कि प्रिंस गुप्ता, प्रिंस खान और प्रकाश शुक्ला उर्फ अमन गैंग से जुड़ा हुआ है और गैंग का सक्रिय सदस्य है. हाल के दिनों में वह बीएमडब्ल्यू फैक्ट्री के मैनेजर सहित कई व्यापारियों को धमकी देकर रंगदारी मांगने की घटनाओं में शामिल रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
रिपोर्ट- संजीव कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में शासी समिति की बैठक,लिए गए अहम निर्णय

Giridih: टीबड़ेबाल टेक्सटाइल में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू






