राजधानी सहित कई जिलों में गिरेगी बिजली.. चलेंगी तेज हवाएं ! मिलेगी भयानक गर्मी से राहत
पिछले कई दिनों से राज्य के अधिकांश जिले तेज गर्मी की मार झेल रहे हैं. जिससे मौसम विभाग से जताई जा रही संभावना के अनुसार अगले तीन दिन राहत भरे हो सकते हैं.

Ranchi, 26 April: भीषण गर्मी के कारण बेहाल राजधानी वासियों के लिए राहत की खबर है. रांची सहित राज्य के अन्य जिलों में अगले तीन दिनों तक मौसम के करवट लेने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 26, 27 और 28 अप्रैल को कई जिलों में गर्जन के साथ ओलावृष्टि वज्रपात व तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है.
मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. बता दें कि बीते दिन का तापमान राज्य के अधिकांश जिलों में 40 से ऊपर रिकोर्ड किया गया है. जहां राजधानी में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकोर्ड किया गया. ऐसी भयानक गर्मी में बारिश की संभावना बहुत हद तक राहत देने वाली खबर है.
मौसम विभाग ने जिन जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताई है, उनमें उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती क्षेत्र के कई जिले शामिल हैं. उत्तर-पूर्वी जिलों में देवघर, दुमका, गिरिडीह, पाकुड़, जामताड़ा, गोड्डा और साहिबगंज शामिल हैं. वहीं मध्यवर्ती जिलों में रांची, खूंटी, रामगढ़, गुमला, हजारीबाग, लोहरदगा, धनबाद और कोडरमा में भी खराब मौसम की संभावना व्यक्त की गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में तेज गर्मी और लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मंत्री ने सभी जिला के DC को दिया निर्देश

झारखंड में Heat wave का अलर्ट जारी, 45°C पार कर जाएगा पारा, लेकिन कुछ जिलों में होगी हल्की बारिश







