झारखंड में आज से अगले 3 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में आज से अगले 3 दिनों तक तेज हवा, मेघ गरज के साथ बारिश होगी, इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है. इसे लेकर विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

Jharkhand Weather Update: बेमौसम बारिश ने झारखंड के किसानों की चिंता बढ़ा दी है. तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है अब मौसम विभाग ने एक बार फिर राज्य के मौसम को लेकर चेतावनी जारी है है. विभाग ने बताया है कि राजधानी रांची सहित राज्य में अगले 3 दिनों तक बारिश होगी. इस दौरान कई हिस्सों (जिलों) में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है.
विभाग ने जिले के मध्य और दक्षिणी हिस्सें में मेघ गरज, तेज हवा और वज्रपात के आसार और इस दौरान इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, आज मंगलवार (7 अप्रैल 2026) से अगले 9 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश होगी. इसे लेकर विभाग ने राज्य के कई जिलों में ऑरेंज जबकि कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
इन हिस्सों में होगी बारिश
विभाग के अनुसार, जिन हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है उनमें रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, बोकारो, लोहरदगा, कोडरमा, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जैसे जिले शामिल हैं इन जिलों में विभाग ने तेज हवा, मेघ गरज और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई है और लोगों को चेतावनी देते हुए सतर्क रहने की हिदायत दी है.
वहीं, राज्य के उत्तर और पश्चिमी सिंहभूम के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. जिसमें देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे जिले शामिल हैं विभाग ने बताया है कि इन जिलों में बारिश का असर अपेक्षाकृत कम रहेगा. हालांकि, आसमान में बादल छाए रहेंगे. जबकि चतरा, कोडरमा और पलामू जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में तापमान अधिक देखने को मिलेगा, इन जिलों में हल्की -हल्की हवाएं और बारिश का असर देखने को मिलेगा.
इस दिन से सामान्य होगा मौसम ! लोगों को विभाग का सलाह
राज्य के मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, मौसम में आगामी 10 अप्रैल से सुधार देखने को मिलेगा, बारिश की गतिविधियां कम होने लगेगी और इसके बाद एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. इस दौरान बारिश की वजह से कुछ दिन सतर्क रहने के बाद लोगों को राहत मिलेगी. अगले 3 दिनों तक बारिश को लेकर मौसम विभाग की तरफ से सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम के दौरान खुले जगहों पर न रहें, बिजली के खंभों के नीचे जाने से बचें, पेड़ों के नीचे जाने से बचें और किसान अपने खेतों पर न जाए साथ ही अपने बचाव के लिए जरूरी उपाय का प्रयोग करें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड इस्पात फैक्ट्री बॉयलर ब्लास्ट मामला, त्रिपक्षीय वार्ता में मुआवजे पर बनी सहमति

बोकारो ट्रेजरी से 3 करोड़ 15 लाख की अवैध निकासी, पूर्व सांसद ने की CM के इस्तीफे की मांग






