पलामू वॉरियर्स की इस ऐतिहासिक जीत से पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है।
पहली झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग की चैंपियन बनी पलामू वॉरियर्स

झारखंड की पहली विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में पलामू वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोल्हान डायनामोज को 43 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पलामू वॉरियर्स ने 19.4 ओवर में 143 रन बनाए। जवाब में कोल्हान डायनामोज की टीम 16.4 ओवर में 100 रन पर सिमट गई।
इस ऐतिहासिक जीत पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि महिला क्रिकेट के क्षेत्र में झारखंड और पलामू के लिए नई प्रेरणा बनेगी। उन्होंने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और प्रबंधन टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
झामुमो नेता सन्नी शुक्ला ने कहा कि यह जीत केवल एक टीम की नहीं, बल्कि उन सपनों, संघर्षों और विश्वास की जीत है, जिनके बल पर पलामू की अपनी टीम का सपना साकार हुआ। उन्होंने इस उपलब्धि को पूरे पलामू के लिए गर्व का क्षण बताया।
क्रिकेट प्रेमियों में भी जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। झामुमो नेता आशुतोष विनायक ने कहा कि पलामू वॉरियर्स ने पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। वहीं प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर आशुतोष उर्फ ए.पी. लक्की ने कहा कि यह जीत महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और मेहनत करने की नई प्रेरणा देगी।
फाइनल मुकाबले में पलामू वॉरियर्स की आरती कुमारी को बेस्ट इकोनॉमी बॉलर का पुरस्कार मिला। चांदमुनी पूर्ति को सर्वाधिक छक्के लगाने का सम्मान दिया गया, जबकि आकांक्षा टोप्पो को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









