पंचतीर्थ के दर्शन के लिए महिला साध्वियों का सत्संग सम्मेद शिखर मधुबन से भागलपुर के लिए रवाना
देश के पांच तीर्थ स्थल के लिए रवाना होने बाद सत्संग गिरिडीह पहुंचा. जहां दिगम्बर जैन समाज ने महिला साध्वियों का गाजे-बजे के साथ स्वागत किया गया.

Giridih: जैन समाज के सर्वोच्च तीर्थस्थल सम्मेद शिखर मधुबन के गुणातयन से 50 जैन महिला साध्वियों का सत्संग भागलपुर के लिए रवाना हुई. देश के पंचतीर्थ स्थल के लिए रवाना होने बाद सत्संग गिरिडीह पहुंचा. जहां दिगम्बर जैन समाज ने महिला साध्वियों का गाजे-बजे के साथ स्वागत किया गया.
इस दौरान जैन समाज के विजय सेट्ठी, लोकेश जैन, महेश जैन, सुषमा जैन, अंकित जैन, श्रेया जैन, अविनाश सेट्ठी, हेमलता जैन, तूलिका जैन, धीरज जैन समेत काफी संख्या में जैन समाज के भक्तों ने 50 साध्वियों का जोरदार स्वागत किया.
वहीं पदयात्रा करते हुए सभी बड़ा चौक के जैन मंदिर पहुंचे. जहां महिला साध्वियों का स्वागत कर भक्तों ने उनके आशीर्वाद लिए. इसके बाद सभी पंचतीर्थ स्थल के गिरिडीह से देवघर होते हुए भागलपुर रवाना हुए.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आरपीएफ पोस्ट लोहरदगा ने तीन नाबालिग को बचाया, रेलवे स्टेशन पर पाए गए थे संदिग्ध हालत में

पत्नी से विवाद के बाद ई-रिक्शा चालक ने जहर खाकर दी जान, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया







