सोन नदी का बढ़ा पानी, माइकिंग कर पुलिस ने कहा- नदी किनारे जाने की गलती न करें
पलामू में सोन नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पुलिस ने माइकिंग कर लोगों को नदी से दूर रहने की सलाह दी। मछली पकड़ने और बच्चों को नदी किनारे जाने से बचाने की अपील की गई।

Palamu: सोन नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पलामू पुलिस ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट किया है। हुसैनाबाद के देवरी OP की पुलिस ने मंगलवार को माइकिंग कर लोगों से नदी के आसपास जाने से बचने की अपील की।
पुलिस ने लोगों को साफ तौर पर कहा है कि जब तक नदी का जलस्तर सामान्य नहीं हो जाता, तब तक किसी जरूरी काम के बिना नदी किनारे न जाएं। खासकर मछली पकड़ने, मवेशियों को नदी में नहलाने और नदी के किनारे स्थित खेतों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।
बच्चों को नदी से दूर रखने की अपील
पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों पर खास नजर रखने को कहा है, ताकि वे खेलते या घूमते हुए नदी के किनारे न पहुंचें। पुलिस का कहना है कि पानी बढ़ने के कारण नदी के आसपास जाना इस समय खतरनाक हो सकता है।
देवरी OP प्रभारी राजू कुमार गुप्ता ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि सोन नदी में पानी काफी बढ़ गया है और इससे जान-माल के नुकसान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने लोगों से अपनी और परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल नदी से पूरी तरह दूरी बनाए रखने की अपील की।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

PM किसान योजना और फ्लिपकार्ट के नाम पर करते थे ठगी, देवघर पुलिस की रेड में धरे गए 6 साइबर क्रिमिनल

सलाखों के पीछे ही रहेगा झारखंड का सबसे बड़ा मानव तस्कर!, पन्ना लाल महतो मामले में कोर्ट का नया फैसला, 15 सितंबर को अगली तारीख







