'हो जाओ तैयार...' धुरंधर 2 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने की अनाउंसमेंट
मेकर्स ने धुरंधर 2 का पोस्टर भी जारी कर दिया गया है जिसमें रणवीर सिंह हमजा की भूमिका में काफी इनसेंट नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म का पोस्टर जारी होने और ट्रेलर रिलीज डेट के अनाउंसमेंट के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं

Dhurandhar 2 trailer release date: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से कई लोगों द्वारा ये कयास लगाए जा रहा थे कि धुरंधर 2 का ट्रेलर शीघ्र ही आने वाला है पहले कहा जा रहा था कि होली के मौके पर 3 मार्च को ट्रेलर रिलीज होगी लेकिन मेकर्स द्वारा तय किया गया कि इसे 6 मार्च 2026 को रिलीज किया जाएगा. जिसके बाद हर तरफ सिर्फ एक बात की चर्चा थी कि 'धुरंधर 2' का ट्रेलर आएगा और सभी को हैरान कर देगा.
इस दिन को रिलीज होगा ट्रेलर
फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर लोग काफी एक्साइटेड थे लेकिन इस बीच मेकर्स की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट की गई है कि 'धुरंधरः द रिवेंज' का ट्रेलर आज, शुक्रवार (6 मार्च) को नहीं, बल्कि 7 मार्च को सुबह करीब 11 बजकर 1 मिनट पर रिलीज किया जाएगा. इससे ट्रेलर के इंतजार में बैठे फैंस को राहत मिली है. बता दें, मेकर्स ने धुरंधर 2 का पोस्टर भी जारी कर दिया गया है जिसमें रणवीर सिंह हमजा की भूमिका में काफी इनसेंट नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म का पोस्टर जारी होने और ट्रेलर रिलीज डेट के अनाउंसमेंट के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं अब वे केवल ये जानना चाहते हैं कि फिल्म के पहले पार्ट के मुकाबले दूसरे पार्ट में कितना धमाका होगा.
थिएटर्स में 19 मार्च को रिलीज होगी मूवी
'धुरंधर 2' 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी, इससे पहले ये फिल्म यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के साथ क्लैश होने वाली थी. लेकिन यश ने खुद 4 मार्च को अनाउंस करके बताया कि उनकी फिल्म अब 19 मार्च के बजाय 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसका मुख्य कारण मिडल ईस्ट (इस्राइल-ईरान वॉर) में हो रहे तनाव को बताया गया है. बता दें, फिल्म की स्टोरी निर्देशक आदित्य धर लिखा गया और निर्देशित किया गया है. इसमें एक्टर रणवीर सिंह दोहरी भूमिकाजसकीरत सिंह रगी और हमजा अली मजारी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. फिल्म की कहानी पहले पार्ट की तरह ही कराची के अंडरवर्ल्ड पर केंद्रित हैं जहां हमजा आतंकी नेटवर्क के खात्मा करने के मिशन पर है. पार्ट 2 में हमजा का मुकाबला ISI के मास्टर माइंड मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) से होगा, जो 'बड़े साहब' के नाम से जाने जाते है.
पार्ट वन में धुरंधर ने की थी जबरदस्त कमाई
धुरंधर के पहले पार्ट ने पूरी दुनियाभर में करीब 1350 करोड़ रुपए से से अधिक की कमाई करके इतिहास रचा था. यह फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी थी. ऐसे में इसके दूसरे पार्ट को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. फिल्म के रणवीर के ट्रेलर वाले पोस्टर पर फैंस अपना प्यार काफी लुटा रहे हैं फैंस द्वारा ‘इंतजार नहीं होता बाबा’ और ’19 मार्च का बेसब्री से इंतजार है’ जैसे कमेंट किए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर’ मूवी का पार्ट वन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुआ पहले भाग ने ना सिर्फ भारत बल्कि नॉर्थ अमेरिका, कनाडा, यूके और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी शानदार कमाई की थी. इसी सफलता को देखते हुए अब फिल्म एक्सहिबिटर्स और ट्रेड एक्सपर्ट्स को काफी उम्मीद है कि इसका सीक्वल भी ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा धमाका करेगा.
जानें 'धुरंधर 2' का क्या होगा रन टाइम ?
आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर 2' फिल्म अपने पहले पार्ट से ग्रैंड और कई गुना बड़ी बताई जा रही है. मूवी का रन टाइम करीब 3 घंटे 45 मिनट का कहा जा रहा है. इसपर कई यूजर्स का कहना है कि वर्ल्डवाइड आदित्य धर की फिल्म के शो की टाइमिंग बदली गई. क्योंकि पहले जितना फिल्म का रन टाइम बताया गया, उससे थोड़ा लंबा है. दूसरे पार्ट में इस फिल्म में आप रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन को अहम रोल निभाते हुए देखेंगे. इसके अलावा फिल्म में आपको अक्षय खन्ना भी दिखेंगे, जो रहमान डकैत बनकर थोड़ी-थोड़ी देर के लिए स्क्रीन पर नजर आएंगे. फिल्म के दूसरे पार्ट की एडवांस वर्ल्डवाइड बुकिंग काफी जोरदार चल रही है. फिल्म ने ट्रेलर आने से पहले ही US में करीब 1 मिलियन डॉलर के करीब कमाई कर ली है. माना यह भी जा रहा है कि ट्रेलर के रिलीज होने के बाद इन आंकड़ों में और अधिक इजाफा हो सकता है लेकिन, अब देखना होगा कि 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर कितने रिकॉर्ड्स तोड़ने में कामयाब होगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Movie Review: बलिदान और राष्ट्रप्रेम का पाठ पढ़ाती Dhurandhar 2, तोड़ सकती है अपना ही रिकॉर्ड

Bhoot Bangla: डर के साथ हंसने को हो जाइए तैयार, 16 साल बाद साथ आई अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी







