पैरों पर चल कर सदर अस्पताल पहुंचा मरीज, इलाज के दौरान तोड़ा दम
रांची के सदर अस्पताल से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगाए जाने से एक मरीज की मौत हो गई। इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

JHARKHAND (RANCHI): रांची के सदर अस्पताल से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगाए जाने से एक मरीज की मौत हो गई। इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि अभी मामले को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है ।
मृतक की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है, जो बुढ़मू के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, उन्हें अचानक पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद वे खुद कार चलाकर सुबह 8 बजे के करीब अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने गाड़ी पार्क की और इलाज के लिए अंदर गए, लेकिन कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ गई। करीब दोपहर 1 बजे संतोष कुमार की मौत हो गई ।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों या कर्मियों ने बिना समुचित जांच के उन्हें इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद संतोष कुमार को घबराहट और बेचैनी महसूस होने लगी। उनकी हालत तेजी से बिगड़ती गई और थोड़ी ही देर में अस्पताल परिसर में ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और इसे लापरवाही से हुई मौत बताया। उन्होंने जिम्मेदार डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मौके पर भारी भीड़ जुट गई और स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई।
फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। हालांकि जानकारी के अनुसार मरीज़ के पेट में पानी भर गया था जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ी थी । परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में पिछले 24 घंटे में दो घरों से 18 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

रांची के पहाड़ी मंदिर में बाउंड्री को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक युवक गंभीर रूप से घायल







