मोतिहारी पुलिस के 'सुपर कॉप' इंस्पेक्टर मनीष कुमार का जलवा, साइबर ठगी के 10 लाख वापस कराकर पेश की मिसाल
मोतिहारी में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर थाना पुलिस ने ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति के 10 लाख रुपए वापस करवा दिए है. पुलिस की इस सफलता से जिले की जनता जमकर तारीफ कर रही है.

Motihari / Bihar (रिपोर्ट- प्रतिक सिंह): मोतिहारी जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करने वाली पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति के 10 लाख रुपये सुरक्षित वापस करवा दिए हैं.
साइबर अपराधियों के खिलाफ इस बड़ी सफलता का श्रेय जिले के बेहद अनुभवी और तेजतर्रार पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर मनीष कुमार को जाता है जिनकी सूझबूझ और तकनीकी कुशलता ने शातिर साइबर अपराधियों के मंसूबों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया.
इंस्पेक्टर मनीष कुमार का नाम मोतिहारी पुलिस के उन चुनिंदा अधिकारियों में शुमार है जिनकी कार्यशैली अपराधियों के लिए खौफ और आम जनता के लिए राहत का सबब रही है. वर्तमान में साइबर थाने में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे मनीष कुमार का रिकॉर्ड हमेशा से ही उत्कृष्ट रहा है. इससे पहले कालीबाग ओपी प्रभारी और चनपटिया थाना प्रभारी के रूप में उनका कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है.
चनपटिया और कालीबाग में अपनी तैनाती के दौरान उन्होंने न केवल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया था, बल्कि कई जटिल मामलों का खुलासा कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. उनकी इसी काबिलियत और पुराने अनुभवों का परिणाम है कि साइबर थाना कांड संख्या-101/25 में फंसे 10 लाख रुपये की बड़ी रकम को उन्होंने सफलतापूर्वक रिकवर करा लिया.
मनीष कुमार जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी ही यह भरोसा दिलाती है कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, वह कानून की पहुंच से बाहर नहीं रह सकता. उनकी इस शानदार उपलब्धि पर पुलिस महकमे के साथ-साथ जिले की जनता भी उनकी कार्यकुशलता की जमकर सराहना कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Ranchi में अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर पर की अंधाधुंध फायरिंग, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने पहुंचाया पारस हॉस्पिटल

गिरिडीह में फर्जी डाइस कोड पर संचालित हो रहा धनवार का दिल्ली पब्लिक स्कूल !







