गिरिडीह के सिहोडीह आम बगान दुर्गा पंडाल से निकला कलश यात्रा
कलश स्थापना को लेकर सोमवार को गिरिडीह में कई स्थानों पर कलश यात्रा निकाला गया. इस दौरान सिहोडीह आम बगान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल से भव्य कलश यात्रा निकाला गया.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: आज से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गया है. आज सोमवार (22 सितंबर 2025) को कलश स्थापना के साथ नौ दिनों तक चलने वाले अनुष्ठान यानी शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई है. पहले दिन मां शैलपुत्री का आह्वान किया गया. इधर, इस अवसर पर गिरिडीह में श्रद्धालु मां की भक्ति में डूबे नजर आए. नवरात्र के शुरु होने पर जिले के कई जगहों पर कलश यात्रा निकाली गई.
यह कलश यात्रा शारदीय नवरात्र के शुरू होने पर कलश स्थापना को लेकर जिले के कई स्थानों पर निकाली गई. इस दौरान श्रद्धालुओं ने सिहोडीह आम बगान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल से भव्य कलश यात्रा निकाली. जिसमें महिलाएं और युवतियां अपने-अपने सिर पर कलश लेकर उत्साह के साथ झूमते हुए गाजे बाजे के साथ निकली.
कलश यात्रा में आचार्य राजेंद्र शास्त्री और नवीन शास्त्री, अशोक राम, शिवनन्दन प्रसाद, दीपक यादव, विजय सिंह, उमेश यादव, मुन्ना पाठक और अनिल मिश्रा समेत कई सदस्य शामिल हुए. दुर्गा पूजा पंडाल से निकलकर कलश यात्रा उसरी नदी पहुंची, जहां भक्त कलश में जल भरे और वापस दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे. इसके बाद कलश स्थापना का विधान शुरु की गई.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.








