बारात की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, बस पलटने से दो की मौत, 30 से अधिक घायल
सिंगारसी-अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क की बस दुर्घटना में ओलेन मुर्मू (64 वर्ष) और राजेश टुडू (16 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हैं.

Pakur, Jharkhand : मंगलवार देर रात सिंगारसी-अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क के मालीपाड़ा ढलान पर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया. बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे शादी समारोह की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं.
हादसा इतना भयावह था कि बस पलटते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. दुर्घटना में ओलेन मुर्मू (64 वर्ष) और राजेश टुडू (16 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए. कई घायलों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात बारात लेकर जा रही बस मालीपाड़ा के खतरनाक ढलान से गुजर रही थी. इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद बस में फंसे लोगों की चीखें सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.
पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
(पाकुड़ से नंद किशोर मंडल की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चतरा में 'रीलबाजों' का अड्डा बने थाने: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल, थाना प्रभारी की खुली चेतावनी

झारखंड आंदोलनकारियों का मुख्यमंत्री आवास घेराव, पुलिस ने सिद्धू-कान्हू पार्क के पास रोका







