पाकुड़ में सनकी पति ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट
झारखंड के पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Pakur: पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र स्थित झेनागड़िया गांव से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक सनकी शख्स ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी और सास को बेदर्दी से मौत के घाट उतार दिया। इस दोहरे हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण स्तब्ध हैं।
मुंबई से लौटने के बाद हुआ था विवाद
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी एबास अंसारी हाल ही में मुंबई से अपने गांव झेनागड़िया लौटा था। रात के समय किसी बात को लेकर अब्बास और उसकी पत्नी गुलचेहरा बीवी (21 वर्ष) के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि गुस्से में आकर एबास ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। बेटी की चीख-पुकार सुनकर 45 वर्षीय सास मेजा बेवा बीच-बचाव करने वहां पहुंचीं, लेकिन खून सवार आरोपी ने उन्हें भी नहीं बख्शा। उसने सास पर भी चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे सास और बहू दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा साया
इस दर्दनाक वारदात का सबसे दुखद और मार्मिक पहलू यह है कि घर के तीन छोटे-छोटे मासूम बच्चों के सिर से मां और नानी दोनों का साया एक साथ हमेशा के लिए उठ गया है। घटना के बाद से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पल भर में ही हंसता-खेलता परिवार इस खौफनाक वारदात के कारण पूरी तरह से उजड़ गया।
दस्तावेज लेकर फरार हुआ आरोपी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अब्बास अंसारी घर के सभी जरूरी और आवश्यक दस्तावेज लेकर मौके से फरार हो गया। इस डबल मर्डर की सूचना मिलते ही लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस गंभीर मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और फरार कातिल की जल्द गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पतरातू में Jio-BP आलिया फ्यूल्स का उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया शुभारंभ

पाकुड़ में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, Royal Stag की नकली बोतलें और स्प्रिट बरामद, एक गिरफ्तार







