गिरिडीह के खाखी जंगल ने JMM नेता और पूर्व जिला पार्षद का मिला अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस
गिरिडीह में जेएनएम नेता और पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष का अधजला शव मिला है. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

Giridih News: गिरिडीह में आज सुबह पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता राकेश महतो का अधजला शव मिला है. शव के पास ही एक बाइक भी खड़ी मिली है जो उसी का बताया जा रहा है. वहीं, इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
बता दें, जेएमएम नेता राकेश महतो का शव जिले के डुमरी थाना इलाके स्थित खाखी जंगल में अहले सुबह मिला. वहीं इसकी सूचना मिलते ही डुमरी SDPO सुमित प्रसाद और थाना प्रभारी प्रनीत पटेल पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे. जहां उन्होंने शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने राकेश महतो के परिजनों को शव दिखाया और उसके शव होने की पुष्टि की.
मृतक राकेश महतो डुमरी स्थित डुमरी कॉलेज के समीप के रहने वाले थे. थाना प्रभारी परिणीत पटेल ने बताते हुए कहा कि परिजन राकेश महतो का ही शव होने का दावा कर रहे है. वहीं इस पूरे मामले में अब खोजी कुत्ता और विधि विज्ञान प्रयोगशाला का सहयोग लेने की बात कही जा रही है.
बताया जा रहा है कि मृतक राकेश महतो शुक्रवार की सुबह बाइक लेकर घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वे घर नहीं लौटे. जब परिजनों ने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो नंबर बंद आया. जिसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. वहीं आज, शनिवार (21 फरवरी 2026) की सुबह खाखी जंगल के पास उनका शव अधजला पड़ा मिला. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. कि राकेश महतो का हत्या हुई है या उन्हें जलाकर मारा गया है, सभी पहलुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू / अशोक यादव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






