झारखंड में 1 मई से शुरू होगा 'जनगणना 2027' का पहला चरण, अगले साल शुरू होगा दूसरा चरण
झारखंड में एक मई 2026 (शुक्रवार) से पहले चरण का काम शुरू किया जाएगा. स्व- गणना का कार्य 1 मई से शुरू होगा और आगामी 15 मई 2026 तक चलेगा.

Census 2027: देश के कई राज्यों में 'जनगणना 2027' शुरू हो चुकी है. भारत की यह पहली डिजिटल जनगणना है. इसके तहत झारखंड में एक मई 2026 (शुक्रवार) से पहले चरण का काम शुरू किया जाएगा. जिसमें स्व- गणना का कार्य 1 मई से शुरू होगा और आगामी 15 मई 2026 तक चलेगा. जिसमें कोई भी व्यक्ति खुद अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर के जरिए अपनी विस्तृत ब्यौरा ऑनलाइन दे सकता है.
स्व-गणना के लिए वेबसाइट में 16 भाषाएं उपलब्ध की गई है आम नागरिक वेबसाइट www.se.census.gov.in पोर्टल में जाकर स्व-गणना भर सकेंगे. वेबसाइट में अपनी जानकारी साझा करने पर उन्हें स्व-गणना का आईडी मिलेगा. जिसे उन्हें संभालकर सुरक्षित रखना होगा. जो आपसे नहीं भरा जा रहा है उसे आप छोड़ दें. जब जनगणना कर्मी मकान गणना के लिए आएंगे उस वक्त उन्हे केवल ID देने पर वे उसे पूरा भर देंगे.
बता दें, बीते दिनों जनगणना 2027 को लेकर एक प्रेस सम्मेलन में झारखंड जनगणना निदेशक प्रभात कुमार ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया था कि झारखंड में पहले चरण का जनगणना 1 मई 2026 से 15 मई 2026 तक स्व-गणना की होगी. इसमें व्यक्ति खुद ही अपनी जानकारी मोबाइल और कंप्यूटर के जरिए www.se.census.gov.in पोर्टल पर भर सकता है.
16 से 14 जून के बीच होगा मकान सूचीकरण का कार्य
देश के सभी राज्यों ने अपनी सुविधा के मुताबिक, जनगणना के लिए पहला चरण का समय निर्धारित किया है. यह कार्य झारखंड में 1 मई से 15 मई स्व-गणना के लिए निर्धारित की गई है. इसके बाद 16 मई 2026 से 14 जून के बीच मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा. इस बीच प्रगणक घर-घर जाकर मकानों और परिवारों की जानकारी का सत्यापन करेंगे. इस दौरान वे मकान की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं, परिसंपत्तियां और परिवार की जीवनशैली से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटाएंगे.
फरवरी में होगा दूसरे चरण का जनगणना
जनगणना के पहले चरण में मकानों की सूची और हाउस लिस्टिंग सहित कुल 33 सवालों के जवाब देने होंगे. दूसरे चरण में पूरे देश में 9 फरवरी से 27 फरवरी 2027 तक एक साथ जनगणना का कार्य होगा, जिसमें पूरे देश को लोगों की गणना की जाएगी. दूसरे चरण में ही जाति जनगणना होगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

महिला आरक्षण के नाम पर सड़क पर राजनीतिक ड्रामा कर रही है भाजपा: शिल्पी नेहा तिर्की

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 11 लाख इंडियन और नेपाली करेंसी के साथ 2 संदिग्ध को पुलिस ने दबोचा







