गिरिडीह के गुरुद्वारा में खालसा पंथ का सृजना दिवस पर मनाया गया वैशाखी का पर्व
मंगलवार को गिरिडीह के प्रधान गुरूद्वारा में कई धार्मिक आयोजन किए गए. जिसमें मेयर प्रमिला मेहरा के साथ गुरुद्वारा सभा के प्रधान सेवक डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया के नेतृत्व में धार्मिक आयोजन हुआ.

Giridih News: खालसा पंथ की स्थापना को गिरिडीह सिख समाज ने खालसा पंथ के सृजन दिवस नए साल के आगमन के रूप में मनाया. मंगलवार को गिरिडीह के प्रधान गुरूद्वारा में कई धार्मिक आयोजन किए गए. जिसमें मेयर प्रमिला मेहरा के साथ गुरुद्वारा सभा के प्रधान सेवक डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया के नेतृत्व में धार्मिक आयोजन हुआ.
इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं के साथ युवतियों ने हिस्सा लिया. पिछले 48 घंटे से चल रहे अखंड पाठ का समापन हुआ. जबकि स्थानीय रागी जत्था द्वारा शब्द कीर्तन का आयोजन हुआ. गुरु का अरदास किया गया. सिख समाज के नए साल के वैशाखी के आयोजन को लेकर ही दरबार साहिब को सजाया गया था. गुरुद्वारा का खास सजावट किया गया था.
स्थानीय रागी जत्था जहां अरदास किया. वही शब्द कीर्तन भी आयोजित किया गया. सुबह शुरू हुए शब्द कीर्तन का दौर दोपहर तक जारी रहा. वही शब्द कीर्तन के बाद प्रसाद का वितरण हुआ. इसके बाद गुरुद्वारा परिसर में लंगर का आयोजन भी किया गया. इधर प्रधान सेवक डॉक्टर डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि वैशाखी का पर्व सिख समाज के खालसा पंथ के सृजना दिवस के रूप में मनाया जाता है.
कहा कि दसवें गुरु के आह्वान पर सिखो ने कृपाण, पगड़ी और कटार का धारण किया था. ऐसे में खालसा पंथ के सृजना दिवस को हर साल बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इधर गुरुद्वारा में हुए कार्यक्रम में डॉक्टर अमरजीत सिंह सलूजा, तरनजीत सिंह सलूजा, सरदार नरेंद्र सिंह सलूजा, चरणजीत सिंह सलूजा, जगजीत सिंह बग्गा, रतन गुप्ता समेत हजारों की संख्या में सिख समाज के साथ सनातन संस्कृति से जुड़े भक्तों की भीड़ भी शामिल हुई.
रिपोर्ट-मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Amarnath Yatra 2026: 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा, जानें क्या साथ रखें और किन चीजों से करें बचाव

PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स के विनायकर मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, जानें क्यों खास है यह पूजास्थल







