गिरिडीह के नंद बाबा ने आरंभ की चार धाम यात्रा, पदयात्रा कर पूरा करेंगे हजारों किलोमीटर का सफर
गिरिडीह के रहने वाले 'नंद बाबा' ने पैदल चारों धाम की यात्रा करने की ठानी है. जिसमें पदयात्रा कर वे 15 से 17 हजार किलोमीटर का सफर तय करेंगे.

Giridih, Jharkhand: हिंदू धर्म में तीर्थ यात्रा का विशेष महत्व होता है. वहीं अगर कोई चार धाम की यात्रा पर निकला है तो उसके इलाके के आसपास के लोग भी उसके प्रति श्रद्धा भाव की नजर से देखते हैं. गिरिडीह के देवरी में ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला. देवरी के गम्हारडीह निवासी 60 वर्षीय नंद किशोर मंडल ने चार धाम की यात्रा आरंभ की है. इस दौरान वे बारह ज्योतिर्लिंग के भी दर्शन करेंगे.
नंद किशोर मंडल, जिन्हें नंद बाबा के नाम से भी जाना जाता है, ने अपनी तीर्थ यात्रा रविवार को आरंभ की. उनकी इस यात्रा में खास बात है उनकी पदयात्रा. बिना किसी वाहन का सहारा लिए वह केवल पदयात्रा के जरिए ही अपनी यात्रा को संपन्न करेंगे. उनका पहला पड़ाव हरिद्वार होगा, वहीं अंत में वे बाबा धाम में मत्था टेकेंगे. नंद बाबा ने बताया कि उन्होंने अक्तूबर तक यात्रा समाप्त करने का लक्ष्य रखा है.
उनके यात्रा आरंभ के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय मौजूद थे. साथ ही कोडरमा के पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह के बेटे किशोर सिंह समेत कई ग्रामीणों ने नंद बाबा को विदा किया. मौके पर पूर्व सांसद के बेटे किशोर सिंह ने नंद बाबा को कबीर ज्ञान मंदिर की और से ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता उपहार में देकर सम्मानित किया.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







