गिरिडीह में बढ़ता जमीन माफियाओं का आतंक, वृद्ध महिला की मौत मामले में अब तक नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी
बुधवार की रात जमीन माफियाओं ने घर में घुसकर वृद्ध महिला पर हमला किया और उसकी जान चली गई. मृतका के बेटे ने बताया है कि उन्होंने पुलिस को आवेदन देकर पहले ही बता दिया था कि...

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र में बीती रात एक वृद्धा को जमीन माफियाओं ने मौत के घाट उतार दिया था. मौके से स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में थे, जिसके बाद ममले को लेकर जानकारी सामने आ सकेगी. बताते चलें कि गिरिडीह के कई जगहों पर जमीन माफियाओं के आतंक का प्रभाव खबरों में बना रहता है. वृद्ध महिला पोथवा देवी की हत्या प्रशासन पर भी सवाल खड़े करती है.
मृतका के बेटे गिरधारी यादव के आवेदन के आधार पर पुलिस शुरुआती जांच में जुट गई है. जमीन विवाद को बढ़ाने वाले सारे आरोपी जमीन माफिया गिरधारचक निवासी प्रवीण यादव, सिकदारडीह निवासी कैलेंडर खान, बिनोद राम, किशुन यादव, सहदेव यादव, मिटन यादव, राहुल यादव के साथ उषा देवी और चमेलिया देवी फिलहाल फरार बताई जा रही हैं.
इस बीच जमीन विवाद को बढ़ाने वाले सारे आरोपी जमीन माफिया गिरधारचक निवासी प्रवीण यादव, सिकदारडीह निवासी कैलेंडर खान, बिनोद राम, किशुन यादव, सहदेव यादव, मिटन यादव, राहुल यादव के साथ उषा देवी और चमेलिया देवी फिलहाल फरार बताई जा रही है.
पीड़ित गिरधारी यादव के बताए अनुसार सारे आरोपी हथियारों से लैस थे. घटनाक्रम के दौरान ही महिला की गरदन पकड़कर जमीन पर पटक दिया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई और बाद में उसने दम तोड़ दिया. मृतका के बेटे ने बताया कि आरोपी किशुन खान ने पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी दी थी. जिसके बाद उन्होंने पचंबा थाना में सुरक्षा खातिर आवेदन दर्ज कराई थी, जिसपर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश

अंधविश्वास बना मौत की वजह! चाचा ने 12 वर्षीय भतीजे की चाकू मारकर की हत्या, गिरफ्तार







