जहानाबाद में अपराधियों का आतंक, बाजार से लौट रहे बाइक सवार युवक को मारी गोली
बिहार के जहानाबाद में एक युवक को दिन दहाड़े गोली मारने की वारदात ने दहशत का माहौल बना दिया है. युवक अपने बाइक से बाजार से घर लौट रहा था, तभी..

Bihar (Jehanabad): जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बाइक से बाजार कर घर लौट रहे एक युवक को रास्ते में रोककर गोली मार दी गई. घायल की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है, जो गोलकपुर गांव निवासी नागेश्वर प्रसाद के पुत्र हैं. घटना पाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.
परिजनों के अनुसार, इस वारदात को बाढु यादव नामक व्यक्ति ने अंजाम दिया है, जो कई मामलों में वांछित अपराधी बताया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया.
घायल अशोक कुमार को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि गोली उनके पैर में लगी है और फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.
घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी गई है. इस मामले में पाली थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और आरोपी की तलाश में जुटने की तैयारी कर रही है.
रिपोर्ट: बरुण कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार के अरवल में स्मैक कारोबार का भंडाफोड़ ! हथियार के साथ 5 लोग गिरफ्तार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को गुजरात से दबोचा







