मोतिहारी में प्रतिभाओं का सम्मान, इंटरमीडिएट में जिला टॉपरों को किया गया सम्मानित
मोतिहारी के भवानीपुर जीरात स्थित अमाया आर्ट्स क्लासेस में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर प्रीति गुप्ता मौजूद रहीं.

Motihari / Bihar (रिपोर्ट- प्रतिक सिंह): पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित करने के उद्देश्य से भवानीपुर जीरात स्थित अमाया आर्ट्स क्लासेस में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर प्रीति गुप्ता मौजूद रहीं. जहां इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अरबाज को विशेष रूप से सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में कोचिंग के संचालक कुणाल कुमार के द्वारा जिले में 5वीं स्थान प्राप्त छात्र अरबाज को ₹10,000 की नगद राशि, मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर अन्य सफल छात्रों को भी सम्मानित कर उनका उत्साह-वर्धन किया गया.
सम्मान समारोह के दौरान मेयर प्रीति गुप्ता ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि मोतिहारी नगर निगम सहित पूरे पूर्वी चंपारण के छात्र-छात्राएं लगातार बिहार स्तर पर अपना परचम लहरा रहे हैं, जो पूरे जिले के लिए गर्व की बात है. उन्होंने छात्रों को आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा दी.
वहीं, अमाया आर्ट्स क्लासेस के संचालक कुणाल कुमार ने कहा कि उनका संस्थान पिछले 5 वर्षों से लगातार बेहतर परिणाम दे रहा है और जिले में अपनी अलग पहचान बना चुका है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी उनके संस्थान के छात्र अरबाज ने जिले में पांचवां स्थान प्राप्त कर कोचिंग का नाम रोशन किया है. इस उपलब्धि के लिए आज उसे मेडल और ₹10,000 देकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों और अन्य छात्रों में भी काफी उत्साह देखने को मिला. सभी ने सफल छात्रों की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. यह सम्मान समारोह न केवल छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करता नजर आया. मोतिहारी के छात्र जिस तरह शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, वह जिले के लिए एक सकारात्मक संकेत है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चंपारण के दो सपूतों ने बढ़ाया जिले का मान, अलग-अलग क्षेत्रों में रच रहे सफलता की मिसाल

भागलपुर में एनटीपीसी की CISF की ओर से अग्निशमन सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन







