जन वितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण, पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश
चियांकी स्थित जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान का निरीक्षण कर राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।

मेदिनीनगर (पलामू): जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने शनिवार को चियांकी स्थित जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान का निरीक्षण कर राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दुकान में साफ-सफाई, खाद्यान्न भंडारण, लाभुकों को समय पर राशन उपलब्ध कराने, धोती-साड़ी-लुंगी वितरण एवं अभिलेखों की जांच की गई।
निरीक्षण के क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने पीडीएस विक्रेता को निर्देश दिया कि सभी कार्डधारियों को निर्धारित मात्रा में समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने राशन वितरण के बाद प्रत्येक लाभुक को अनिवार्य रूप से रसीद उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने दुकान में लाभुकों की सूची, स्टॉक एवं वितरण संबंधी सूचनाओं को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने तथा योजनावार खाद्यान्न के सुरक्षित एवं व्यवस्थित रख-रखाव को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान विभिन्न अभिलेखों की भी गहन जांच की गई।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना प्राथमिकता है। निरीक्षण के माध्यम से वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राजेश एक्सपोर्ट्स के कथित ₹15.15 लाख करोड़ घोटाले पर कांग्रेस का हमला, LIC निवेशकों के हितों की रक्षा की मांग

रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपण







