भोजशाला पर सुप्रीम लड़ाई शुरू: मुस्लिम समाज बोला- न्याय मिलने की पूरी उम्मीद
धार भोजशाला मामले में मुस्लिम समाज ने सुप्रीम कोर्ट में SLP दायर की है. प्रशासनिक निर्देशों के चलते शुक्रवार को जुम्मे की नमाज नहीं होगी, जबकि हिंदू पक्ष पूजा-अर्चना करेगा.

Dhar, MP: धार के भोजशाला मामले में मुस्लिम समाज ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की है. मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने जल्द राहत मिलने की उम्मीद जताई है. वहीं शुक्रवार को भोजशाला परिसर में जुम्मे की नमाज नहीं पढ़े जाने की बात भी कही गई है.
कमाल मौला वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष और भोजशाला प्रकरण के प्रतिवादी अब्दुल समद खान ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मुस्लिम समाज न्यायालय के फैसले और संविधान का सम्मान करता है. उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की गई है और मामले में जल्द स्टे मिलने की उम्मीद है.
अब्दुल समद खान ने कहा कि प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के कारण शुक्रवार को भोजशाला परिसर में नमाज अदा नहीं की जाएगी. मुस्लिम समाज के लोग अपने घरों और नजदीकी मस्जिदों में जुम्मे की नमाज अदा करेंगे. गौरतलब है कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार शुक्रवार को भोजशाला परिसर में दिनभर हिंदू समुदाय द्वारा पूजा-अर्चना की जाएगी.
वहीं शहर काजी वकार सादिक ने जुम्मे की नमाज को लेकर जो विरोधाभास उत्पन्न हो रहा है उसको स्पष्ट करते हुए कहा कि पिछले दिनों उच्च न्यायालय द्वारा जो आदेश पारित किया गया है उसके खिलाफ मुस्लिम समाज सुप्रीम कोर्ट गया है जहां हमारी एसएलपी आज सबमिट हो गई है और सुप्रीम कोर्ट से हमें न्याय की उम्मीद है. हमारा पक्ष बहुत मजबूत है जहां से हमें न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है. सुप्रीम कोर्ट से जो भी निर्णय या स्टे आएगा उसका सम्मान करते हुए आने वाले दिनों में हम फिर एक बार आप सभी के सहयोग से जुम्मे की नमाज अदा करेंगे.
कल शुक्रवार को होने वाली नमाज को लेकर शहर काजी वकार सादिक ने कहा कि प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार सभी समुदाय शांतिपूर्वक अमन चैन एवं आपसी भाईचारा बनाए रखें क्यों कि यह शहर आप हम सबका है जहा हमेशा आपसी भाईचारा बना हुआ है उसे सभी को बरकरार रखना है.
(धार से अशोक सोनी की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा, जैन समाज की महिला धर्मगुरु की मौत

शादी बचाने के लिए पति फरमान संग हाईकोर्ट पहुंची महाकुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा, जानें पूरा मामला







