पुलिस अधीक्षक ने लेस्लीगंज थाना व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी) के कार्यालय एवं लेस्लीगंज थाना का निरीक्षण किया

Jharkhand medaninagar पलामू के पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी) के कार्यालय एवं लेस्लीगंज थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय एवं थाना में संचालित विभिन्न कार्यों, अभिलेखों तथा लंबित कांडों की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को अनुसंधान कार्य में तेजी लाने, लंबित कांडों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन करने तथा सभी आवश्यक अभिलेखों का समुचित एवं अद्यतन संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने आम जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतने पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि थाना पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और प्रत्येक मामले में त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आमजनों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं सम्मानजनक व्यवहार करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से पूरी तत्परता, जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज को अपने क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने, अपराध की रोकथाम के लिए सक्रिय पुलिसिंग करने तथा संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान स्पष्ट संदेश दिया गया कि अपराध नियंत्रण, आम जनता की सुरक्षा और शिकायतों का त्वरित समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
रणजीत चौधरी की नई नियुक्ति पर संशय!, हाईकोर्ट ने प्रशांत पांडे को हटाने वाले स्वास्थ्य विभाग के आदेश पर लगाई रोक
'ACB कोर्ट से झटका, हाईकोर्ट से राहत!', रिम्स जमीन घोटाले के मुख्य आरोपी शुभम साबू को मिली बेल







