JPSC-UPSC परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए स्टूडेंट सर्किल ने शुरू की ऑनलाइन टेस्ट सीरीज
स्टूडेंट सर्किल ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़ शुरू की है. यह JPSC, UPSC सहित अन्य परीक्षाओं के नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित होगी, जिससे छात्रों को नियमित परीक्षा, विश्लेषण और विशेषज्ञ मार्गदर्शन का लाभ मिल सकेगा.

Jharkhand (Ranchi): प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए स्टूडेंट सर्किल द्वारा आज औपचारिक रूप से ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

यह सीरीज विशेष रूप से JPSC, UPSC तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है. इसके माध्यम से छात्रों को नियमित ऑनलाइन परीक्षाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जो नवीनतम पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के अनुरूप तैयार की गई हैं.
इस अवसर पर स्टूडेंट सर्किल के सुभाष लाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का अवसर प्रदान करना है, विशेष रूप से उन छात्रों के लिए जो महंगी कोचिंग संस्थानों तक नहीं पहुंच पाते. ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के छात्र इस टेस्ट सीरीज़ में भाग लेकर विशेषज्ञों द्वारा तैयार प्रश्नपत्रों, विश्लेषण और मार्गदर्शन का लाभ उठा सकेंगे.
इस टेस्ट सीरीज़ के लिए बड़ी संख्या में छात्रों ने पहले ही पंजीकरण कराया है. भविष्य में स्टूडेंट सर्किल द्वारा ऑनलाइन व्याख्यान, मेंटरिंग कार्यक्रम तथा संदेह समाधान सत्र भी शुरू करने की योजना है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आरपीएफ पोस्ट लोहरदगा ने तीन नाबालिग को बचाया, रेलवे स्टेशन पर पाए गए थे संदिग्ध हालत में

पत्नी से विवाद के बाद ई-रिक्शा चालक ने जहर खाकर दी जान, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया







