मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत
मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक करीब 10 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि कई अन्य लोग अब भी गंभीर हालत में है.

Motihari (Bihar): बिहार में 5 अप्रैल 2016 से पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून लागू है. इसके तहत राज्य में शराब के निर्माण, व्यापार, भंडारण, बिक्री और सेवन पर पूरी तरह प्रतिबंध है. लेकिन इसके बावजूद शराब तस्करों द्वारा नए-नए हथकंडे अपनाकर अवैध शराब के कारोबार धड़ल्ले से चलाया जा रहा है. बिहार के मोतिहारी में इन दिनों जहरीली शराब कांड काफी सुर्खियों में हैं जिले में जहरीली शराब पीने से अब तक करीब 10 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि कई अन्य लोग अब भी गंभीर हालत में है.
जहरीली शराब से लोगों की मौत का मामला थमने के बजाय लगातार बढ़ता ही जा रहा है आज एक और व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई, मृतक की पहचान बालगंगा के रहने वाले लड्डू शाह के रुप में हुई है जिसका इलाज मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था. बताया जा रहा है कि लड्डू शाह ने इलाज के दौरान दम तोड़ा. इन घटनाओं के बावजूद शराब तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं.
रिपोर्ट- प्रतिक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, 1.40 करोड़ रुपए का लगाया गया जुर्माना

जमशेदपुर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार






