पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिए से निकलने लगा धुआं, आधे घंटे रुकी रही ट्रेन
जनशताब्दी एक्सप्रेस, जो गया होते हुए रांची आ रही थी. 30 मिनट तक गया से कुछ दूरी पर रुकी रही. पहिए से धुआं निकलने के कारण यात्री दहशत में थे.

Bihar (Patna): पटना से गया होते हुए रांची जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस में रविवार सुबह हड़कंप मच गया. गया से खुलने के बाद कुछ दूरी पर बंधुआ स्टेशन के समीप ट्रेन के एक कोच के पहिये से आग और धुआं निकलने लगा.
इसके बाद थोड़ी देर के लिए यात्रियों में अफरा तफरी मच गई, ट्रेन रुकते ही यात्री कोच से बाहर निकल गए, घटना सुबह करीब 10:00 बजे की बताई जा रही है. बताया जाता है कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण ब्रेकवैन से तीसरे कोच के पहिये से धुआं और आग निकलने लगा. स्थिति को भांपते ही लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दिया, इसके बाद गाड़ी रुकते ही यात्री जान बचाने के लिए गाड़ी से नीचे उतर गए.
हालांकि मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों के द्वारा स्थिति को संभाल लिया, जबकि ट्रेन के टीटी के द्वारा अग्निशमन यंत्र से पहिए से निकल रहे धुआं को बुझाया गया. रेल ट्रैफिक अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि यह मामला ब्रेक बाइंडिंग का है. इसमें ब्रेक सिस्टम में लगे रबर युक्त यंत्र के लगातार घर्षण से पहिए में गर्मी बढ़ जाती है. इसी कारण कभी-कभी धुआं या आग जैसी स्थिति बन जाती है.
फिलहाल सब कुछ सामान्य है और करीब 30 मिनट के बाद ट्रेन को सुरक्षित रांची के लिए रवाना कर दिया गया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Nalanda: 20 वर्षों से कूड़े का अंबार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से परेशान ग्रामीण

गिरिडीह 'बैक टू स्कूल' कार्यशाला, पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर डीसी ने जताई नाराजगी







