बिहार के अरवल में स्मैक कारोबार का भंडाफोड़ ! हथियार के साथ 5 लोग गिरफ्तार
स्मैक के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए अरवल थाना पुलिस ने जनकपुर धाम में बड़ी कार्रवाी करते हुए 5 लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.

Arwal / Bihar (रिपोर्ट- निशान्त मिश्रा): अरवल थाना पुलिस ने जनकपुर धाम में बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक के अवैध कारोबार का खुलासा किया है. 17 अप्रैल 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक डॉ नवजीत सिमी के निर्देश पर गठित टीम ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में छापेमारी की.
इस दौरान पुलिस ने रौशन कुमार नामक व्यक्ति के घर से एक पिस्टल, 3 मैगजीन, 45 कारतूस, 22 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, 31,120 रुपए नकदी और 6 मोबाइल फोन बरामद किए है. मौके पर पुलिस ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. जबकि दो विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया.
गिरफ्तार आरोपियों में सोनू कुमार, विजय कुमार, करन कुमार, देशराज कुमार और रौशन कुमार शामिल हैं. सभी अरवल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं. इस संबंध में अरवल थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को गुजरात से दबोचा

चंपारण के दो सपूतों ने बढ़ाया जिले का मान, अलग-अलग क्षेत्रों में रच रहे सफलता की मिसाल







