देश के लाखों मोबाइल पर अचानक बजा सायरन ! क्या आपके पास भी आया अलर्ट ? जानिए किसने भेजा मैसेज
देश के लाखों मोबाइल में सायरन जैसी आवाज के साथ एक अलर्ट मैसेज आया. जिसे देखते ही कुछ सेंकंड के लिए लोगों को लगा जैसे कोई बड़ा खतरा तो नहीं आ गया. आसपास पास बैठे सभी ने एक दूसरे को बताया कि उनके भी फोन में यह मैसेज आया है.

India Cell Broadcast Test: शनिवार सुबह देशभर में लाखों लोगों के मोबाइल फोन में अचानक सायरन जैसी आवाज से साथ 'Extremely severe alert'का मैसेज आया. फोन से सायरन की आवाज सुनकर हर कोई घबरा गए. मैसेज देखते ही कुछ सेंकंड के लिए लोगों को लगा जैसे कोई बड़ा खतरा तो नहीं आ गया. आसपास पास बैठे सभी ने एक दूसरे को बताया कि उनके भी फोन में यह मैसेज आया है. लेकिन जब लोगों ने ध्यान से मैसेज पढ़ा तो स्थिति साफ हो गई कि यह किसी आपदा का अलर्ट नहीं बल्कि सिर्फ एक टेस्ट था. जिसके जरिए Cell Broadcast सिस्टम की जांच की गई, जो आपात स्थिति में शीघ्र सूचना प्रदान करने के लिए बनाई गई है.
दरअसल, एक नई तकनीक को जांचने के लिए भारत सरकार की ओर से लाखों मोबाइल में अलर्ट मैसेज भेजा गया. जो यह दिखाता है कि एक छोटा सा मैसेज भी लोगों के बीच बड़ी प्रतिक्रिया उत्पन्न कर सकता है जिससे लोग सतर्क और सावधान हो सकते हैं. इसके साथ ही यह अलर्ट यह भी बताया है कि देश आपदा प्रबंधन के लिए किन नई तकनीकों की ओर आगे बढ़ रहा है, आपको बता दें, भारत सरकार, दूरसंचार विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक सिस्टम तैयार किया है जिसका नाम नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल रखा गया है. जिसका मकसद भविष्य में कोई प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप, बाढ़ या तूफान आता है, तो ऐसे समय में लोगों को समय रहते चेतावनी दी जा सकेगी.
जानें मैसेज में क्या लिखा था
अलर्ट मैसेज में लिखा था कि ''भारत ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए सेल ब्रॉडकास्ट सेवा शुरू की है जिससे नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना मिल सकेगी. सतर्क नागरिक, सुरक्षित राष्ट्र. इस संदेश को प्राप्त करने पर जनता को कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है यह एक परीक्षण संदेश है- भारत सरकार.''
फोन में नेटवर्क हो या न हो यह मैसेज आ जाएगा- रांची डीसी
वहीं, इस संबंध में रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि आज टेस्टिंग के लिए अलर्ट मैसेज सभी के फोन में भेजा गया. जिससे आने वाले समय में कोई भी इमरजेंसी या किसी तरह का कोई आपदा सामने आता है जैसे कि भूकंप, गर्मी या बारिश...इसे लेकर कोई सूचना आपके फोन में पहले ही मैसेज के जरिए भेज दिया जाएगा. चाहे आपके फोन में नेटवर्क हो या न हो यह मैसेज आ जाएगा. इससे आप सतर्क होकर सुरक्षित जगहों पर जा सकेंगे. डीसी ने कहा कि इस तरह के मैसेज जब भविष्य में आएंगे तो उसमें दिए गए निर्देशों को पालन करना जरूरी हैं ताकि खुद को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा सकेंगे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची के 7 वर्षीय नन्हे चैंपियन ने रचा इतिहास; Palk Strait पार कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

ICSE-ISC Results 2026: 100 प्रतिशत अंक लाकर जमशेदपुर की बेटी शांभवी तिवारी बनी नेशनल टॉपर







