भगदड़ से बचने को शेखपुरा तैयार ! 24 से 28 अगस्त तक बदलेगा ट्रैफिक रूट
लखीसराय अशोकधाम भगदड़ के बाद शेखपुरा प्रशासन अलर्ट हो गया है। 24, 27 और 28 अगस्त को मेहुस-NH-333 मार्ग पर आम ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी और श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था की गई है।


शेखपुरा: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर हुई भगदड़ की घटना के बाद शेखपुरा जिले में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। आगामी कार्यक्रमों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
तीन दिनों तक इस रास्ते से बचने की अपील
प्रेस वार्ता में यातायात डीएसपी ऋषभ कुमार ने बताया कि रूट डायवर्जन 3 दिनों के लिए विशेष डायवर्जन श्रावणी मेला की अंतिम सोमवारी 24 तारीख तथा 27 और 28 तारीख को पंचबदन मंदिर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान मेहुस-NH 333 मार्ग पर आम ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा आम नागरिकों से अपील 24, 27 और 28 तारीख को आम लोग मेहुस वाले रास्ते का उपयोग करने से बचें। यह मार्ग केवल श्रद्धालुओं और मेला क्षेत्र जाने वाले वाहनों के लिए ही रहेगा।
भारी वाहनों पर रोक
कार्यक्रम वाले दिनों में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा केवल चार पहिया और दो पहिया वाहनों को ही निर्धारित पार्किंग स्थलों तक आने की अनुमति होगी। पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाएं दो पहिया वाहन. मेहुस की ओर से आने पर पंचबदन मंदिर से ठीक पहले स्थित मिडिल स्कूल के पास दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग चिन्हित की गई है।
चार पहिया वाहन की पार्किंग कहाँ होगी
मिडिल स्कूल के दाहिने ओर खाली जमीन पर चार पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है, जहाँ से मंदिर की दूरी मात्र 50 से 100 मीटर है। सभी पार्किंग स्थलों और मुख्य मोड़ों पर स्पष्ट दिशा-निर्देश बोर्ड लगाए जा रहे हैं। साथ ही श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

फरक्का समझौते पर संजय झा का RJD पर हमला, बोले- ‘जब समझौता हुआ तब बिहार में आपकी ही सरकार थी’

गांधी से पहले पढ़ेंगे राजकुमार शुक्ल! बिहार के स्कूलों में बदलेगा इतिहास का पाठ, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान







