Ranchi के खादगढ़ा बस स्टैंड में कई बसों में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल
खादगढ़ा बस स्टैंड में भीषण आग लगी है जिसकी चपेट में आने से कई बसें जलकर खाक हो गई है. मौके पर अग्निशमन की गाड़ियां भी पहुंची है जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.

Ranchi News: राजधानी रांची के कांटा टोली चौक स्थित बिरसा मुंडा बस टर्मिनल (खादगढ़ा बस स्टैंड) में भीषण आग लगी है. इस आगलगी ने कई बसों को अपनी चपेट में ले लिया है जिससे सभी बसें जलकर खाक हो गई है. 
वहीं, घटना की जानकारी के बाद मौके पर 4 अग्निशमन की गाड़ियां खादगढ़ा बस स्टैंड पहुंच गई है जो बसों में लगी आग को काबू पाने की कोशिश में जुटी है. 
बसों में लगी अचानक से बस डिपो में अफरा-तफरी का माहौल है. बताया जा रहा है कि भीषण आग की चपेट में आने से 6 बसें पूरी तरह से जलकर राख हो गई है.
रिपोर्ट- राजेश कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






