गिरिडीह में विवाहिता का शव देख भड़के मायके वाले, बेटी के ससुराल को किया आग के हवाले
गिरिडीह में बेटी की मौत से नाराज परिजनों ने उसके ससुराल को आग के हवाले कर दी. जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गई है.

Giridih News: गिरिडीह जिले के सरिया में मंगलवार शाम बड़ी घटना घटी है. जहां एक महिला ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी है महिला की पहचान सरिया थाना इलाके के चौधरीडीह गांव के श्याम नगर टोला निवासी चंदन कुमार की पत्नी बिंदिया देवी (26 वर्ष) के रूप में हुई है.
हालांकि, महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है इसका अबतक स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है. वहीं, इस घटना की सूचना जैसे ही मृतक के परिजनों को मिली वे हजारीबाग जिले के बरही से फौरन उसके ससुराल पहुंचे. इसके बाद उन्होंने आक्रोश में आकर चंदन कुमार (बिंदिया के पति) के घर को आग के हवाले कर दिया. जिसे उनका पूरा घर जलकर राख हो गया. 
इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सरिया थाना पुलिस पहुंची और आगलगी की खबर अग्निशमन विभाग को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया. वहीं पुलिस ने मौके पर मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो थाना की पुलिस अब भी गांव में कैंप की हुई है. साथ ही मृतिका बिंदिया के परिजनों की तलाश में जुटी है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू/ संतोष तरवे
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड सरकार और इंडियन बैंक के बीच हुए Mou का हजारों स्वास्थ्य कर्मियों को मिलेगा लाभ- CM हेमंत सोरेन

Ranchi में Best Friend के बर्थडे पार्टी के पहुंची युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने 3 आरोपी को दबोचा







