झारखंड बंद की देखें तस्वीरें, रांची में दिखा मिलाजुला असर, BJP के प्रदर्शन के बीच पुलिस की मुस्तैदी से खुली रहीं दुकानें
झारखंड में JPSC-JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा द्वारा आहूत 'झारखंड बंद' का राजधानी रांची में मिलाजुला असर देखने को मिला

Ranchi: झारखंड में JPSC-JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा द्वारा आहूत 'झारखंड बंद' का राजधानी रांची में मिलाजुला असर देखने को मिला। बंद के ऐलान को देखते हुए रांची पुलिस सुबह से ही पूरी तरह मुस्तैद रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती के कारण शहर के अधिकांश हिस्सों में जनजीवन सामान्य रहा और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
टायर जलाकर प्रदर्शन, पुलिस ने तुरंत हटवाया जाम
सुबह के समय भाजपा कार्यकर्ताओं की टोलियां शहर के विभिन्न इलाकों में निकलीं। कांके, सर्कुलर रोड समेत कुछ अन्य प्रमुख इलाकों में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और यातायात बाधित करने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद रांची पुलिस के अधिकारियों ने सूझबूझ और संयम का परिचय दिया।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया और बिना किसी बड़े बल प्रयोग के जाम हटवाकर आवागमन को सुचारू कर दिया।
दुकानदारों को मिला पुलिस का सुरक्षा कवच
सड़क जाम करने में विफल रहने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर भर में बाइक जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल कार्यकर्ता बाजार में खुली हुई दुकानों को जबरन बंद कराने का प्रयास करने लगे। स्थिति को भांपते हुए रांची पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च किया और दुकानदारों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया।



प्रशासन के सीधे हस्तक्षेप के कारण जिन इलाकों में दुकानें बंद कराने की कोशिश की गई थी, उन्हें दोबारा खुलवा दिया गया, जिससे दिन भर व्यापारिक गतिविधियां सामान्य रूप से चलती रहीं।










specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ओड़िशा से लाता था गांजा, जमशेदपुर में पुड़िया बनाकर बेचता था...बोलेरो के साथ धराया तस्कर

AISA नेता नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी अमरनाथ पांडेय को बेल, लेकिन करना होगा ये काम?, CJM कोर्ट ने...







