JPSC-JSSC छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में पोलपोल में भाजपा का सड़क जाम
JPSC-JSSC छात्रों पर लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदेश भाजपा के झारखंड बंद के आह्वान पर मंगलवार को पोलपोल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया

Palamu JPSC-JSSC छात्रों पर लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदेश भाजपा के झारखंड बंद के आह्वान पर मंगलवार को पोलपोल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह ने किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और JPSC-JSSC छात्रों पर की गई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ लाठीचार्ज किया जाना लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है।
पोलपोल में सड़क जाम के कारण कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने तथा पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की भी मांग उठाई। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज करना उचित नहीं है। उन्होंने JPSC-JSSC छात्रों पर हुई कार्रवाई की निंदा करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों के अधिकार और परीक्षा में पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी आगे भी आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

AISA नेता नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी अमरनाथ पांडेय को बेल, लेकिन करना होगा ये काम?, CJM कोर्ट ने...

झारखंड बंद की देखें तस्वीरें, रांची में दिखा मिलाजुला असर, BJP के प्रदर्शन के बीच पुलिस की मुस्तैदी से खुली रहीं दुकानें







