NEET री-एग्जाम को लेकर बढ़ी सुरक्षा, परीक्षा पर होगी कड़ी निगरानी
21 जून को री-एग्जाम, 5 लाख से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 21 जून को आयोजित NEET-UG 2026 री-एग्जाम के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों की आशंका होने के कारण प्रश्नपत्र तैयार करने, जांचने और अनुवाद से जुड़े विशेषज्ञों को एक सुरक्षित और गुप्त स्थान पर रखा गया है। परीक्षा पूरी होने तक उनकी हरकतों पर नजर रखी जाएगी।
इन विशेषज्ञों के मोबाइल फोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच और अन्य संचार साधनों पर रोक लगा दी गई है। Internet और बाहरी संपर्क को भी सीमित कर दिया गया है। परिसर में आने-जाने पर नजर रखी जा रही है अथवा प्रवेश के लिए केवल अधिकृत लोगों को ही अनुमति दी जा रही है।
NEET-UG 2026 री-एग्जाम 21 जून दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित होगा। इस बार प्रश्नपत्रों के कई सेट तैयार किए गए हैं और एक सेट को बैकअप के रूप में सुरक्षित रखा गया है। प्रश्नपत्रों के परिवहन की जिम्मेदारी भारतीय वायुसेना को सौंपी गई है, साथ ही केंद्रीय सुरक्षा बल, इंडिया पोस्ट और जिला पुलिस पूरी सुरक्षा के साथ उन्हें डिलिवर करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे, AI निगरानी प्रणाली और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू होगी। पूरे देश में पांच लाख से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा। Social Media Platforms पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी ताकि फर्जी प्रश्नपत्र और भ्रामक सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
NTA ने हाल ही में री-एग्जाम के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची (City Intimation Slip) जारी की है, जिससे छात्र अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि यह एडमिट कार्ड नहीं है और प्रवेश पत्र अलग से जारी किए जाएंगे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

NEET री-एग्जाम की तैयारी तेज, NTA ने जारी की City Intimation Slip

चाइबासा की साइकिल लाइब्रेरी बनी आकर्षण का केंद्र, शिक्षक विमल किशोर बोइपाई की पहल बनी मिसाल







