औरंगाबाद एनएच-139 पर स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर दो युवक की मौत
औरंगाबाद में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मारी. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

Aurangabad / Bihar (Report By- Rupesh): औरंगाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है. यह हादसा दाउदनगर थाना क्षेत्र के एनएच-139 के पास स्थित अकबरपुर गांव के समीप हुआ है जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई. जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतकों की पहचान राजकुमार बिगहा निवासी सोनू कुमार और साहिल कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से किसी काम से दाउदनगर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान अकबरपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी. जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे. वहीं, स्थानीय लोग तेज आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की आगे कार्रवाई करने में जुट गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नालंदा में खेत में पड़ा मिला युवक का शव, पुलिस ने कहा- ड्रग्स ओवरडोज से हुई मौत

मोतिहारी में करोड़ों के गांजा रैकेट पर पुलिस का बड़ा वार, लग्जरी कार से 22 पैकेट गांजा किया बरामद







