पढ़ाई को लेकर घरवालों से मिली डांट, लड़की ने छोड़ दिया घर.. दो दिनों बाद पुलिस ने सकुशल किया बरामद
मोतिहारी की एक छठी कक्षा की छात्रा ने घरवालों की डांट के कारण घर छोड़ दिया था. मामला रविवार का है, इसके दो दिनों बाद पुलिस ने लड़की को बापूधाम रेलवे स्टेशन से सकुशल ढूंढ़ निकाला है.

Bihar (Motihari): छठी कक्षा की छात्रा, जो बीते दिनों नाराज होकर अपने घर से भाग गई थी. मामला परिजनों की डांट से जुड़ा है. अब पुलिस ने छात्रा को मोतिहारी के बापूधाम रेलवे स्टेशन से सकुशल ढूंढ़ निकाला है.
रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा दरपा थाना क्षेत्र के गम्हरिया कला गांव की रहने वाली है. वह घर से ट्यूशन जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजनों द्वारा डांट-फटकार से आहत होकर बच्ची रविवार को ही घर से निकल गई थी और भटकते हुए मोतिहारी बापूधाम रेलवे स्टेशन पहुंच गई.
पुलिस ने दिखाई तत्परता
रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान GRP थाना अध्यक्ष संतोष कुमार की नजर स्टेशन परिसर में रोती हुई बच्ची पर पड़ी. तत्परता दिखाते हुए थाना अध्यक्ष ने बच्ची से बातचीत की और उसे सुरक्षित थाने लाया गया.
मामला पहले से है दर्ज
थाने में काउंसलिंग के दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ. थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बच्ची के परिजनों द्वारा पढ़ाई को लेकर डांट-फटकार लगाई गई थी, जिससे नाराज होकर वह घर छोड़कर चली गई थी. बच्ची के लापता होने को लेकर दरपा थाना में पहले से मामला दर्ज है.
फिलहाल GRP द्वारा बच्ची के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत

Begusarai में स्कूल का शौचालय बना शराब गोदाम ! शराब पीकर लड़खड़ाते घर पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र






