मोतिहारी में स्कूल बना ‘चिकन पार्टी’ का अड्डा ! मोतिहारी में शिक्षकों की करतूत कैमरे में कैद, शराब की चर्चा से मचा हड़कंप
मोतिहारी जिले में शिक्षा के मंदिर में शिक्षकों द्वारा चिकन पार्टी मनाने का एक वीडियो सामने आया है जो इस वक्त सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में शिक्षक चिकन पार्टी का आनंद लेते और शिक्षा के नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): बिहार के मोतिहारी जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जहां सरकारी स्कूल के शिक्षक ही नियम-कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं. आदापुर प्रखंड के यूएमएस उचीडीह स्कूल का यह वायरल वीडियो अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आधा दर्जन शिक्षक स्कूल के कक्षा कक्ष को ही ‘किचन’ बना बैठे हैं कोई चिकन बना रहा है, तो कोई बैठकर पार्टी का आनंद ले रहा है. सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि इस दौरान कथित तौर पर शराब को लेकर भी बातचीत हो रही है. 
ऐसे में सवाल और गंभीर हो जाता है, क्योंकि बिहार में बिहार मद्य निषेध कानून लागू है. ऐसे में स्कूल परिसर में इस तरह की चर्चा ही नियमों की खुली अवहेलना मानी जा रही है. वीडियो में कुछ शिक्षक कड़ाही में बन रहे चिकन को दिखाते हुए फोटो और वीडियो भी बनाते नजर आ रहे हैं. जैसे यह कोई पिकनिक स्पॉट हो, न कि बच्चों का भविष्य संवारने वाला स्कूल.
अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या यही हैं बच्चों के ‘आदर्श’? क्या स्कूल अब पढ़ाई की जगह ‘पार्टी जोन’ बनते जा रहे हैं? घटना के सामने आने के बाद संबंधित शिक्षकों से जब जवाब मांगा गया, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया कि “हम इस पार्टी में शामिल नहीं थे.” लेकिन वीडियो कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है.
यह मामला केवल अनुशासनहीनता का नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की साख पर सीधा सवाल है. एक ओर सरकार शिक्षा सुधार के दावे करती है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत इस तरह सामने आती है. अब निगाहें शिक्षा विभाग पर टिकी है क्या इस मामले में सख्त कार्रवाई होगी? या फिर यह भी बाकी मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा?
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सहरसा में मवेशी के लिए चारा लेकर घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत

बुद्ध पूर्णिमा पर विश्व आध्यात्मिक राजधानी बनेगा बोधगया, 40 से अधिक देशों के साधकों संग होगा साईं मां लक्ष्मी देवी का दिव्य आगमन







