LPG के अवैध भंडारण के खिलाफ समस्तीपुर जिला प्रशासन सख्त, बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर किए गए जब्त
बिहार के समस्तीपुर में जिला प्रशासन एलपीजी के अवैध भंडारण को लेकर छापेमारी कर रही है. छापेमारी के क्रम में पुलिस द्वारा मौके से बड़ी संख्या में 14 किलो और 19 किलोग्राम के कई सिलेंडर बरामद किए गए हैं.

Samastipur/Bihar (Report By - Dharm Vijay Gupta): जिला प्रशासन की ओर से एलपीजी के अवैध भंडारण एवं अनियमितताओं के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत सोमवार को जिले के पटोरी क्षेत्र के अंतर्गत छापेमारी की गई. जानकारी के अनुसार उक्त कार्रवाई अनुमंडल प्रशासन के नेतृत्व में की गई. इस दौरान इलाके के अंबेडकर चौक के करीब एक मकान विशेश्वरी गैस एजेंसी से संबंधित बताया गया, जिसकी छापेमारी कर जांच की गई. बताया जाता है कि इस एजेंसी का संचालन विनय कुमार द्वारा किया जा रहा था.
छापेमारी के क्रम में टीम द्वारा मौके पर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों का भंडारण पाया गया. जांच के दौरान कुल 14.2 किलोग्राम के विभिन्न कंपनियों (बीपीसीएल, आईओसीएल एवं एचपीसीएल) के खाली एवं भरे सिलेंडर बरामद किए गए. इसके अतिरिक्त 19 किलोग्राम एवं 5 किलोग्राम के सिलेंडर भी पाए गए. प्रारंभिक जांच में भंडारण की स्थिति संदिग्ध पाई गई.
कार्रवाई के दौरान स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में जांच की प्रक्रिया पूरी की गई तथा बरामद सामग्री का विधिवत सूचीकरण किया गया. जिला प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रावधानों के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. साथ ही संबंधित गैस एजेंसी से आवश्यक अभिलेखों की मांग की गई है तथा जांच जारी है.
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध भंडारण एवं नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 102 किलो का गांजा बरामद

मोतिहारी में जीवन इंटरनेशनल स्कूल में CBSE 10वीं के टॉपर्स के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन







