Sahibganj: प्रशासन की अनदेखी का नतीजा: बदहाल सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने रोका आवागमन
जिले के मिर्जाचौकी से रक्सी जाने का मार्ग पूरी तरह जर्जर हालत में है. ग्रामीण बताते हैं कि कई बार आश्वासन दिया गया लेकिन सड़क की सूरत अब भी गड्ढे से सड़क में तब्दील नहीं हो सकी है.

Jharkhand (Sahibganj): मिर्जाचौकी से रक्सी जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों जर्जर और जल जमाव के कारण लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीण सड़क को जाम कर वाहनों का परिचालन ठप कर दिया.

ग्रामीणों का कहना हैं कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार जिला और प्रखंड प्रशासन से मांग की गई. लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया. जिससे इस सड़क पर वाहन से जाना तो दूर पैदल भी जाना दूभर हो गया है. सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गई. जिसके कारण सडक में कई जगह काफी जल जमाव हो गया है. लोग जिससे दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं.
इस जर्जर सड़क एवं जल जमाव के निकासी की मांग को लेकर आज मिर्जाचौकी के बड़तल्ला एवं तेतरिया सहित कई गांव के लोगों ने इस रोड पर पत्थर रखकर जाम कर आवागमन को पूरी तरह से बाधित कर दिया है. जिससे इस सड़क पर आने जाने वाले बड़े वाहनों के अलावा छोटी गाड़ियां जैसे मोटरसाइकिल का आना जाना बंद हो गया है.
बड़तल्ला पंचायत के मुखिया संजय टुडू एवं ग्रामीण अजीज अंसारी ने बताया कि विगत कई वर्षों से इस जर्जर सड़क पर जल जमाव की स्थिति बरकरार है. लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया. विगत कुछ दिन पूर्व साहिबगंज के उपायुक्त हेमंत सती ने भी इस सड़क का निरीक्षण कर इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था. लेकिन आज तक समस्या जस की तस बनी हुई है. हम लोगों की मांग है कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाए नहीं तो यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा.
रिपोर्ट: अरविंद रॉय
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

CM हेमंत सोरेन से प्रशासनिक एंव पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

चतरा में अमन साहू गैंग का खूंखार गुर्गा चढ़ा पुलिस के हत्थे ! लेवी वसूलते पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा







