Sahibganj: ACB के हत्थे चढ़ा घूसखोर अधिकारी, 40 हजार घूस लेते एमओ नंदन कुमार रंगेहाथ गिरफ्तार
पीड़ित पक्ष से अधिकारी ने 40 हजार घूस की डिमांड की थी. जिसकी शिकायत व्यक्ति ने एसीबी से कर दी. जिसकी कार्रवाई करते हुए एसीबी ने अधिकारी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

Jharkhand (Sahibganj): साहिबगंज दुमका प्रक्षेत्र की एसबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला के बरहड़वा प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नंदन कुमार को गिरफ्तार कर दुमका लेकर चली गई. बताया जा रहा है कि उसने आलमगीर आलम नामक डीलर से रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी.
पीड़ित द्वारा शिकायत की गई थी. पूरे प्लान के तहत टीम बरहड़वा पहुंची और पीड़ित के द्वारा 40 हजार रुपया लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया. प्रखंड के एमओ की गिरफ्तारी को सुनते हुए हड़कंप मच गया. एसबी की टीम ने संबंधित थाना को सूचित कर पूरे मामले को बताया और दुमका लेकर निकल गई.
बताते चलें कि हाल में झारखंड सरकार ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को बहाली कर नियुक्ति पत्र देकर जिला में पोस्टिंग किया था. नंदन कुमार की बरहड़वा प्रखंड में पहली पोस्टिंग थी. जिला को करीब नौ प्रखंड में से सात प्रखंड में एमओ मिल चुका था. एसीबी की टीम चार से पांच की संख्या में बरहड़वा प्रखंड पहुंची थी. सभी लोग सादे लिबास में थे. किसी को भनक तक नहीं लगी.
इसके पूर्व भी बरहेट प्रखंड के मुखिया को टीम ने घूस लेते हुए पकड़ा था और कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया था. जिला में तीन साल पहले जिला मत्स्य विभाग में एक कर्मी को घूस लेते पकड़ा गया था. इस तरह जिला में कई केस हो चुके हैं.
रिपोर्ट: अरविंद रॉय
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बारिश के बाद झारखंड में अब पड़ेगी प्रचंड गर्मी ! कई जिलों में आज भी गरजेंगे बादल

झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव: रांची सदर अस्पताल में बनेगा 200 बेड का सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक







