रांची में RPF ने 3 नाबालिग बच्चों को मानव तस्करी से बचाया, तमिलनाडु के तिरप्पुर लेकर जा रहा था तस्कर
रांची के हटिया रेलवे स्टेशन में ऑपरेशन 'आहट' के तहत विशेष अभियान चलाया गया. जहां आरपीएफ ने मानव तस्करी के प्रयासों को विफल करते हुए 3 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया और इस कार्रवाई में मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.

Ranchi News: राजधानी रांची में ऑपरेशन 'आहट' के तहत RPF की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी के प्रयासों पर पानी फेर दिया है. दरअसल, रांची मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट हटिया, CIB RPF और महिला सुरक्षा सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 3 नाबालिग को मानव तस्करी के चंगुल से बचा लिया है. इस दौरान टीम ने मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है.
बता दें, यह पूरा मामला राजधानी रांची के हटिया रेलवे स्टेशन का है जहां टीम ऑपरेशन 'आहट' के तहत विशेष अभियान चलाया गया और इस दौरान आरपीएफ ने मानव तस्करी के प्रयासों को विफल करते हुए 3 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया और इस कार्रवाई में मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.
जानकारी के अनुसार, रांची मंडल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मंडल के सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर हटिया रेलवे स्टेशन पर मानव और बाल तस्करी के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया इस बीच करीब 4 बजकर 15 मिनट पर ट्रेन संख्या 3351 के प्लेटफार्म संख्या 03 पर पहुंचने के बाद उसके सामान्य कोच में जांच के दौरान इसका खुलासा हुआ. बताया गया कि जांच के दौरान सामान्य कोच में तीन नाबालिग के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति पाया गया. पूछताछ के क्रम उसके द्वारा संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया गया. जिसपर संदेह होने पर उन्हें ट्रेन से उतारा गया और गहनता से पूछताछ की गई.
इस दौरान पता चला कि बिहार के लखीसराय जिले का रहने वाला अरूण राम (38 वर्ष) तीनों बच्चों को काम दिलाने के नाम पर और 10 हजार रुपए मजदूरी देने का लालच देकर उन्हें अपने साथ तमिलनाडु के तिरूप्पुर ले जा रहा था पूछताछ में यह भी पता चला कि वह बिहार से मजदूरों को लाकर कपड़ा दुकान में काम पर लगवाने का काम करता था. जांच के दौरान उसके पास से आरपीएफ की टीम ने रेलवे का सामान्य टिकट, एक मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किया और उसे जब्त करते हुए मानव तस्करी में शामिल अरूण राम को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तारी के बाद कानूनी कार्रवाई के करते हुए आरोपी को AHTU कोतवाली, रांची को सौंपा गया. साथ ही उसके चंगुल से बचाए गए तीनों नाबालिग को रांची बालाश्रय को सुपुर्द किया गया. ऑपरेशन 'आहट' के तहत इस बड़ी कार्रवाई में आरपीएफ पोस्ट हटिया के निरीक्षक रूपेश कुमार, अपराध शाखा रांची के इन्स्पेक्टर और रांची महिला सेल की इन्स्पेक्टर एस आर कूजूर, सब इन्स्पेक्टर सूरज राजवंशी सहित कई अन्य स्टाफ की अहम भूमिका रही.
रिपोर्ट- कमल कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






