Giridih में कारोबारी से पिस्तौल के बल पर ढाई लाख की लूट, अपराधी जंगल की ओर फरार
गिरिडीह के बिरनी में हुई ढाई लाख की लूट की घटना ने लोगों के जहन में डर बिठा दिया है. शंकर नाम के युवक से बेखौफ अपराधियों ने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह के बिरनी के भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत भलुआ के पास शनिवार देर शाम लगभग आठ बजे लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार शंकर सोनी नामक युवक बाइक पर सवार सरिया स्थित अपने दुकान से भरकट्टा जा रहा था, तभी सरंडा से भलुआ के रास्ते डमरुआ मोड़ जाने वाली सड़क पर भलुआ के समीप बाइक सवार अपराधियों ने शंकर को रोक लिया. उसे रोककर नगदी रुपयों से भरा बैग और मोबाइल लूटकर फरार हो गए.
बैग में थे लाखों के नगदी और चांदी
बैग में तीन लाख चालीस हजार रुपए नगदी और कुछ चांदी बताए जा रहे हैं. हालांकि अपराधियों के मोबाइल लूटकर घटनास्थल से कुछ दूरी पर फेंककर फरार होने की बात सामने आ रही है. घटना की सूचना पर आसपास के लोग और भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार, बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज, एसडीपीओ धनंजय राम अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल में जुटे हुए हैं.
घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके के लोगों में भी लूटपाट को लेकर डर का माहौल है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू, सदानंद बरनवाल
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






