रांची में गेल इंडिया के पास दिनदहाड़े लूट, चार अपराधियों ने युवक-युवती को बनाया निशाना
नामकुम थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।


Ranchi: नामकुम थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। खरसीदाग OP क्षेत्र के मुसूर देगाई रोड पर गेल इंडिया के पास बेड़े टोली जंगल में बाइक सवार चार युवकों ने एक युवक और उसकी महिला रिश्तेदार को रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट की और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल, नकदी और बाइक लूट ली।
घटना के बाद चंदाघासी निवासी राम मुंडा, पिता रामदास मुंडा ने खरसीदाग OP में लिखित शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शोक कार्यक्रम में जाने के दौरान घेरा
राम मुंडा के अनुसार, वह अपनी महिला रिश्तेदार के साथ पल्सर बाइक से तुंबू की ओर जा रहे थे। दोनों को बेड़े टोली जंगल के पास एक शोक कार्यक्रम में शामिल होना था। रास्ते में बाइक रोककर दोनों नीचे उतरे थे।
इसी दौरान एक बाइक पर सवार चार युवक वहां पहुंचे और दोनों को घेर लिया। आरोप है कि अपराधियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई।
iPhone, Samsung मोबाइल और बाइक लूटी
आरोप है कि बदमाशों ने राम मुंडा का iPhone और उनकी महिला रिश्तेदार का Samsung A35 मोबाइल छीन लिया। इसके अलावा नकदी और पल्सर बाइक भी लूट ली।
वारदात के बाद चारों आरोपी बाइक से तुपुदाना की ओर फरार हो गए।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

क्लीन चिट मिलने के बाद भी छिन गई कुर्सी!, चतरा के हेडमास्टर पर लगा चावल चोरी का झूठा आरोप, गांव की गुटबाजी का शिकार बने गुरुजी

जादूगोड़ा से पोटका तक सड़कें बनीं जानलेवा!, गड्ढों और जर्जर सड़क से आए दिन हो रहे हादसे, आंदोलन की चेतावनी







