रांची के लोवाडीह में टायर जलाकर सड़क जाम, वाहनों की आवाजाही ठप
BJP कार्यकर्ताओं ने लोवाडीह में सड़क पर टायर जलाए और बांस-बल्ली लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी। प्रदर्शन के कारण सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही बाधित रही

Ranchi: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद के दौरान रांची के लोवाडीह में BJP कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर टायर जलाकर और बांस-बल्ली लगाकर रोड जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी बीच सड़क पर खड़े होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे।
टायर जलाकर सड़क पर किया प्रदर्शन
BJP कार्यकर्ताओं ने लोवाडीह में सड़क पर टायर जलाए और बांस-बल्ली लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी। प्रदर्शन के कारण सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही बाधित रही।
दुकानें भी रहीं बंद
बंद के दौरान लोवाडीह इलाके की कई दुकानें बंद रहीं। सड़क जाम और प्रदर्शन के कारण बाजार की सामान्य गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
प्रदर्शन कर रहे BJP कार्यकर्ताओं ने JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के समर्थन में आवाज उठाई और छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा की। कार्यकर्ताओं ने सरकार से आंदोलनरत छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता!, पेपर लीक कराने वाला गिरफ्तार, SIT ने मुंबई से दबोचा परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर

JPSC लाठीचार्ज पर भड़के सुदेश महतो! ,बापू वाटिका में धरना देकर सरकार को दी खुली चेतावनी







