रामगढ़ में सड़क हादसा, दो छात्रों की मौत
रामगढ़ के ट्रेरमोड़ के पास शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

रामगढ़: रामगढ़ के ट्रेरमोड़ के पास शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक राधा गोविंद यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, रियांश और अमर बाइक से रामगढ़ के पटेल चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेरमोड़ के पास उनकी बाइक की दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े।
इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही सिटी राइड गाड़ी ने दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों और इसमें शामिल वाहनों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कैंसर को मात दी, लेकिन जिंदगी की जंग हार गए वरिष्ठ पत्रकार नितिन चौधरी

गिरिडीह में लव-कुश जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने निकाली भव्य शोभायात्रा







