Panihati में जीत की कगार पर RG Kar पीड़िता की मां, 20 हजार से अधिक वोटों से TMC उम्मीदवार को पछाड़ा
बीजेपी का हाथ थामे रेप पीड़िता की मां अपने विधानसभा क्षेत्र पानीहाटी से जीत की दहलीज पर खड़ी हैं. उन्होंने अब तक ममता बनर्जी के उम्मीदवार को 20 हजार से ज्यादा मतों के भारी अंतर के साथ पीछे छोड़ रखा है.

Bengal Election Result: पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ रही रत्ना देबनाथ 20 हजार से अधिक मतों से बढ़त बनाए हुए है. उन्होंने टीएमसी के उम्मीदवार तीरथान्कर घोष को 20,463 वोट से पीछे छोड़ दिया है. हालांकि बताते चलें कि फिलहाल 5 राउंड की गिनती बाकी है. लेकिन रुझानों के अनुसार उनकी जीत पक्की नजर आ रही है.
कौन हैं रत्ना देबनाथ?
कोलकाता के RG Kar मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. रत्ना देबनाथ इसी पीड़िता की मां हैं. जिनके साथ हाल ही में चुनावी कैंपेनिंग के दौरान पीएम मोदी ने मंच भी साझा किया था.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या की वीभत्स घटना 9 अगस्त 2024 की सुबह हुई थी. अस्पताल के सेमिनार हॉल में मृत पाई गई पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ यह घटना ड्यूटी के दौरान घटी थी. इस मामले ने पूरे देश में व्यापक विरोध प्रदर्शनों को जन्म दिया.
बलात्कारियों को अब तक नहीं हुई सजा
इस घिनौने रेप और हत्याकांड के मुख्य आरोपी के रूप में संजय रॉय नाम के अपराधी को कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा आजीवन उम्रकैद की सजा सुनाई थी. लेकिन पीड़िता की मां और अन्य लोग इससे संतुष्ट नहीं थे. सीसीटीवी फुटेज आदि के अनुसार कॉलेज का प्रिंसिपल और ताला थाना के प्रभारी और विधायक के बेटे के भी इस दुष्कर्म कांड में मिले होने की बात कही जाती रही है. गौरतलब है कि सिर्फ एक अपराधी को ही मुख्य चेहरा बनाकर सजा सुना दी गई.
देखना होगा कि रत्ना देबनाथ की जीत से उनकी बेटी को न्याय मिल पाता है या यह जीत सिर्फ बीजेपी के लिए राजनीतिक लाभ बनकर रह जाती है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Assam Election Result: असम में खाता तक नहीं खोल पाई हेमंत की JMM, BJP प्रचंड बहुमत की ओर अग्रसर

पुडुचेरी में मुख्यमंत्री रंगास्वामी ने थट्टांचावड़ी विधानसभा सीट से दर्ज की जीत, बहुमत के काफी करीब NDA







