अदिति लापता मामले में बढ़ाई गई इनाम की राशि, खोजने वालों को अब पुलिस देगी 1 लाख
रांची से लापता 18 माह की बच्ची अदिति पांडेय का पुलिस अबतक पता नहीं लगा पाई है. इस बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ा दी है. पुलिस ने अदिति को खोजने वालों को 1 लाख इनाम देने की घोषणा की है.

Ranchi News: पिछले 15 दिनों से लापता 18 माह की बच्ची अदिति पांडेय का अबतक कोई सुराग नहीं मिला पाया है. हालांकि पुलिस लगातार अदिति की खोजबीन में जुटी है. शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगातार तलाश कर रही है. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब इनाम की राशि 50 हजार से बढ़ा कर 1 लाख रुपए कर दी है.
बता दें, पुलिस की टीम लगातार अदिति की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस की ओर से इनाम की राशि बढ़ाते हुए कहा गया है कि अदिति पांडेय की सही जानकारी देने वालों को रांची पुलिस की तरफ से 1 लाख रुपए की इनाम राशि प्रदान की जाएगी. इससे पहले पुलिस ने बच्ची की जानकारी देने वालों को 50 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की थी.
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के संबंध में किसी प्रकार की कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे. पुलिस बच्ची के बारे में सही जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम और उसकी पूरी पहचान गुप्त रखी जाएगी. बता दें, अदिति 10 मई से राजधानी रांची में सदर थाना के कोकर खरहा टोली स्थित अपने घर से लापता है. जिसका अबतक कोई पता नहीं चल सका है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमशेदपुर टाटानगर स्टेशन के मेन गेट पर घूमते दिखे दो कोबरा सांप, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Jamshedpur: TMH टिनप्लेट हॉस्पिटल में कर्मचारियों की छंटनी नोटिस से हड़कंप







