48 घंटे में इस्तीफाः डी.के. शिवकुमार सरकार में पहला बड़ा विवाद
48 घंटे में इस्तीफाः डी.के. शिवकुमार सरकार में पहला बड़ा विवाद


मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने के महज 48 घंटे बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलिंगा रेड्डी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया की वे कांग्रेस पार्टी को छोड़ नहीं रहे हैं, और आगे भी विधायक के तौर पर पार्टी के साथ काम करते रहेंगे।
बताया जा रहा है कि रामलिंगा रेड्डी बेंगलुरु विकास विभाग (Bengaluru Development Department ) की जिम्मेदारी चाह रहे थे। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री बनने से पहले ही डी. के. शिवकुमार ने उनसे मुलाकात की थी, और इस विभाग को देने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन विभागों के अंतिम बटवारे के वक्त उन्हें प्रमुख और मध्यम सिंचाई विभाग ( Major and Medium Irrigation Department ) सौंपा गया, बस यहीं से मामला बिगड़ गया, और वे काफी नाराज हो गए।
इस्तीफे के बाद रेड्डी ने कहा कि उनका यह कदम व्यक्तिगत सम्मान, और कुछ सिद्धांतों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि वे पिछले 53 सालों से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए हैं। उनकी निष्ठा पहले की तरह बनी रहेगी, और ये कहीं भी नहीं जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ दिया कि अगर अब उन्हें बेंगलुरु विकास विभाग की पेशकश की जाती है, तो भी वे उसे स्वीकार नहीं करेंगे।
रामलिंगा रेड्डी ने ये भी बताया कि वे अपना इस्तीफा सीधे मुख्यमंत्री को नहीं सौंपेंगे। इसके बजाय अपने निजी सचिव के जरिए मुख्यमंत्री कार्यालय भेजेंगे। इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में गपशप और चर्चा दोनो बढ़ने लगी है, और मामला फिर सुर्खियों में आ गया है।
उधर मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने इसे शांत करने की कोशिश करते हुए कहा कि रामलिंगा रेड्डी उनके करीबी सहयोगी हैं, और बातचीत के जरिए जल्द ही हल निकाल लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार के भीतर किसी बड़े संकट जैसा कुछ नहीं है।
कुल मिलाकर इस पूरे घटनाक्रम ने नई सरकार में विभागों के बंटवारे और अंदरूनी समन्वय को लेकर उठ रहे सवालों को फिर से जोर दे दिया है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
DK Shiv Kumar का बड़ा ऐलानः पहली कैबिनेट बैठक में फ्री बस पास, नौकरियों और विकास योजनाओं समेत 6 बड़े फैसले लिए गए

₹21,770 करोड़ की योजनाओं के साथ PM मोदी का गुजरात-दमन दौरा







